Tuesday, February 1, 2011

गब्बर सिंह' का चरित्र चित्रण



 


1. सादा जीवन, उच्च विचार: उसके जीने का ढंग बड़ा सरल था. पुराने और मैले कपड़े, बढ़ी हुई दाढ़ी, महीनों से जंग खाते दांत और पहाड़ों पर खानाबदोश जीवन. जैसे मध्यकालीन भारत का फकीर हो. जीवन में अपने लक्ष्य की ओर इतना समर्पित कि ऐशो-आराम और विलासिता के लिए एक पल की भी फुर्सत नहीं. और विचारों में उत्कृष्टता के क्या... कहने! 'जो डर गया, सो मर गया' जैसे संवादों से उसने जीवन की क्षणभंगुरता पर प्रकाश डाला था.

२. दयालु प्रवृत्ति: ठाकुर ने उसे अपने हाथों से पकड़ा था. इसलिए उसने ठाकुर के सिर्फ हाथों को सज़ा दी. अगर वो चाहता तो गर्दन भी काट सकता था. पर उसके ममतापूर्ण और करुणामय ह्रदय ने उसे ऐसा करने से रोक दिया.

3. नृत्य-संगीत का शौकीन: 'महबूबा ओये महबूबा' गीत के समय उसके कलाकार ह्रदय का परिचय मिलता है. अन्य डाकुओं की तरह उसका ह्रदय शुष्क नहीं था. वह जीवन में नृत्य-संगीत एवंकला के महत्त्व को समझता था. बसन्ती को पकड़ने के बाद उसके मन का नृत्यप्रेमी फिर से जाग उठा था. उसने बसन्ती के अन्दर छुपी नर्तकी को एक पल में पहचान लिया था. गौरतलब यह कि कला के प्रति अपने प्रेम को अभिव्यक्त करने का वह कोई अवसर नहीं छोड़ता था.

4. अनुशासनप्रिय नायक: जब कालिया और उसके दोस्त अपने प्रोजेक्ट से नाकाम होकर लौटे तो उसने कतई ढीलाई नहीं बरती. अनुशासन के प्रति अपने अगाध समर्पण को दर्शाते हुए उसने उन्हें तुरंत सज़ा दी.

5. हास्य-रस का प्रेमी: उसमें गज़ब का सेन्स ऑफ ह्यूमर था. कालिया और उसके दो दोस्तों को मारने से पहले उसने उन तीनों को खूब हंसाया था. ताकि वो हंसते-हंसते दुनिया को अलविदा कह सकें. वह आधुनिक युग का 'लाफिंग बुद्धा' था.

6. नारी के प्रति सम्मान: बसन्ती जैसी सुन्दर नारी का अपहरण करने के बाद उसने उससे एक नृत्य का निवेदन किया. आज-कल का खलनायक होता तो शायद कुछ और करता.

7. भिक्षुक जीवन: उसने हिन्दू धर्म और महात्मा बुद्ध द्वारा दिखाए गए भिक्षुक जीवन के रास्ते को अपनाया था. रामपुर और अन्य गाँवों से उसे जो भी सूखा-कच्चा अनाज मिलता था, वो उसी से अपनी गुजर-बसर करता था. सोना, चांदी, बिरयानी या चिकन मलाई टिक्का की उसने कभी इच्छा ज़ाहिर नहीं की.

8. सामाजिक कार्य: डकैती के पेशे के अलावा वो छोटे बच्चों को सुलाने का भी काम करता था. सैकड़ों माताएं उसका नाम लेती थीं ताकि बच्चे बिना कलह किए सो जाएं. सरकार ने उसपर 50,000 रुपयों का इनाम घोषित कर रखा था. उस युग में 'कौन बनेगा करोड़पति' ना होने के बावजूद लोगों को रातों-रात अमीर बनाने का गब्बर का यह सच्चा प्रयास था.

9. महानायकों का निर्माता: अगर गब्बर नहीं होता तो जय और वीरू जैसे लुच्चे-लफंगे छोटी-मोटी चोरियां करते हुए स्वर्ग सिधार जाते. पर यह गब्बर के व्यक्तित्व का प्रताप था कि उन लफंगों में भी महानायक बनने की क्षमता जागी


Some GREAT old Ads & Brand Ambassadors of Indian Products!



शरीरावरील तिळ आणि तुमचे भाग्य तिळा तिळा दार उघड...

शरीरावरील तिळ आणि तुमचे भाग्य तिळा तिळा दार उघड...

शरीरावरील तिळ आणि तुमचे भाग्य

तिळा तिळा दार उघड .... आठवलं काही ? हो त्या परवलीच्या शब्दा नंतर
गोष्टीतील अलीबाबाचं भाग्य उजळतं,
पण आपल्या शरीरावर असणार्‍या तिळाने तुमच्या भाग्याचे दरवाजे कशे उघडणार
हे मात्र कळू शकतं. आपल्या शरीरावर कीती तिळ आहेत हे कधी तपासा आणि
त्याचा तुमच्या भाग्याशी असणारा संबंध बघा....

शरीर वर तिळ ----- त्याचे फळ
कपाळावर --------- बलवान असाल.
हनुवटीवर-------- स्त्रीशी प्रेम कमी.
भुवयांच्यामध्ये-- प्रवास होत रहातील.
उजव्या डोळ्यावर ---- स्त्रीशी प्रेम.
डव्या डोळ्यावर---- स्त्रीशी कलह.
उजव्या गालावर----- धनवान होइल.
डव्या गालावर------ खर्च वाढत जाइल.
ओठांवर---------- विषय-वासना यात गुंतुन राहील.
कानावर---------- अल्पायु होण्याची शक्यता.
मानेवर---------- आराम मिळेल.
उजव्या हातावर----- मान-प्रतिष्ठा मिळेल.
डव्या हातावर------ भांडखोर स्वभाव राहील.
नाकावर---------- यात्रा प्रवास होतील.
उजव्या छाती वर----- स्त्रीशी प्रेम राहील.
डव्या छाती वर------ स्त्रीशी भांडणे होतील.
कमरेवर----------- आयुष्य त्रासात जाईल.
दोन्हीं छातीच्या मध्ये---जीवन सुखी रहील.
पोटावर---------- उत्तम भोजनसाठी इच्छुक.
पाठीवर--------- प्रवासात रहातील.
उजव्या तळव्यावर------ बलवान होइल.
डव्या तळव्यावर------ खूप खर्च करेल.
उजव्या हातच्या पाठी-- धनवान होइल.
डव्या हाताच्या पाठी---कमी खर्च करा.
उजव्या पायावर---------बुद्धिमान होइल.
डव्या पायावर --- खर्च अधिक होइल


sterra

https://www.effectivecpmnetwork.com/ch72yvye4s?key=4a0b887dafac489a2f6ab362663b40f9

Popular Posts

Total Pageviews

Categories