Thursday, August 2, 2012

General knowledge quiz



 
1.भारत और रूस की मदद से बनी 290 किलोमीटर तक मार करने वाली और अपने साथ 300 किलोग्राम तक के पारंपरिक आयुध ले जाने में सक्षम किस सुपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया गया है ?
 
(क) अग्नि-5 (ख) पृथ्वी (ग) ब्रह्मोस
 
 
 
2. सीरिया में जारी हिंसा के बीच रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरेव ने सीरिया के राष्ट्रपति को अपने देश में शरण देने की खबरों का खंडन किया है. सीरिया के राष्ट्रपति का नाम क्या है?
 
(क) बशर-अल-असद (ख) हाफेज अल असद (ग) अहमद अल खातिब
 
 
 
3.खुफिया जानकारी लीक करने वाली वेबसाइट विकीलीक्स के संस्थापक पर ब्रिटेन में प्रत्यर्पण संबंधी मामला चल रहा है. विकीलीक्स वेबसाइट के संस्थापक का नाम क्या है ?
 
(क)कार्ल बाट्र्ज (ख) जूलियन असांज (ग) सारा हैरिसन
 
 
 
4. मशहूर अमेरिकी कंपनी एप्पल के प्रमुख का कहना है कि वो भारत में अपने उत्पाद को बेचने का कम अवसर देखते हैं. एप्पल कंपनी के प्रमुख का नाम क्या है?.
 
(क)एरिक शमित (ख) टिम कुक (ग) जेम्स लैरी
 
 
 
5. भारतीय पुरुष हॉकी टीम सिर्फ एक ओलिंपिक को छोड़कर बाकी सभी ओलिपिंक के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही है. इस बार वह लंदन ओलिंपिक में हिस्सा ले रही है. किस ओलिंपिक खेल के लिए हॉकी टीम क्वालीफाई नहीं कर पायी थी?
 
(क)अटलांटा ओलिंपिक (ख) मॉस्को ओलिंपिक (ग) बीजिंग ओलिंपिक
 
 
 
6. ब्रिटिश शासन के दौरान बिहार को किस साल एक अलग राज्य का दर्जा मिला था?
 
(क) 1905 (ख) 1912 (ग) 1936  
 
सही उत्तर 1.(ग) 2.(क) 3.(ख) 4.(ख) 5.(ग) 6.(ख)

No comments:

Post a Comment

sterra

https://www.effectivecpmnetwork.com/ch72yvye4s?key=4a0b887dafac489a2f6ab362663b40f9

Popular Posts

Total Pageviews

Categories

Blog Archive