Saturday, May 5, 2012

GENERAL KNOWLEDGE QUIZ जनरल नॉलेज क्विज 30 April



दुनिया का सबसे सस्ता टेबलेट आकाश बनाने वाली कंपनी ने अब उसी कीमत पर यूबी-स्लेट नाम से नया टेबलेट बाजार में उतारा है. इसे बनाने वाली कंपनी का नाम क्या है?

(क)डाटाविंड (ख) एप्पल (ग) सोनी

वैश्‍विक रेटिंग एजेसी स्टैंडर्ड एंड पुअर्स (एसएंडपी) ने भारत की रेटिंग घटाने के बाद किस देशकी रेटिंग ए से कम करके बीबीबी प्लस कर दिया ?

(क)फ्रांस (ख) जापान (ग) स्पेन

सभी मौसमों में काम करने वाले राडार इमेजिंग सेटेलाइट (रीसेट-1) का सफल परीक्षण भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने श्रीहरिकोटा से किया. श्रीहरिकोटा किस राज्य में है?

(क)राजस्थान (ख) आंध्रप्रदेश (ग) तमिलनाडु

26 अप्रैल को तीन दिनों के भारतीय दौरे पर आये अंतरराष्ट्रीय संगठन संयुक्त राष्ट्र के महासचिव का नाम क्या है?

(क)बान की मून (ख) कोफी अत्रान (ग) बॉत्रस घाली

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने ब्रिटिश कंपनी एस्ट्रियम यूके से सौर मंडल के किस सदस्य की गतिविधियों का पता लगाने के लिए करार किया है?

(क) मंगल ग्रह (ख) बृहस्पति (ग) सूर्य

हाल ही में, यूनिसेफ द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में होने वाले बाल विवाह में कितने फीसदी भारत में होते हैं ?

(क)40 फीसदी (ख) 30 फीसदी (ग) 50 फीसदी

विश्‍व ओलंपिक क्वालीफाइंग प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने के साथही भारत के सुशील कुमार ने लंदन ओलिंपिक के लिए जगह पक्की कर ली. उनका संबंध किस खेल से है?

(क)टेनिस (ख) बैडमिंटन (ग) कुश्ती
 
सही उत्तर 1.(क) 2.(ग) 3.(ख) 4.(क) 5.(ग) 6.(क). 7.(ग)    

No comments:

Post a Comment

sterra

https://www.effectivecpmnetwork.com/ch72yvye4s?key=4a0b887dafac489a2f6ab362663b40f9

Popular Posts

Total Pageviews

Categories

Blog Archive