Thursday, May 17, 2012

General Knowledge Quiz जनरल नॉलेज क्विज 8 May



1. भीषण एटमी हादसा झेल चुके किस देश ने परमाणु बिजली का उत्पादन नहीं करने का फैसला किया है?

(क)जापान (ख) फ्रांस (ग) रूस

2. फिलीपींस की राजधानी मनीला में एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के संचालक मंडल का अध्यक्ष किसे चुना गया है ?

(क)यशवंत सिन्हा (ख) प्रणब मुखर्जी (ग) पी चिदंबरम

3. दमित्रि मेदवेदेव के बाद रूस में व्लादिमीर पुतिन ने 7 मई को राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभाल लिया. वह अब तक कितनी बार रूस का राष्ट्रपति बन चुके हैं?

(क)दो (ख) तीन (ग) चार

4. भारतीय रक्षा संगठन ने मिसाइल रक्षा कवच विकसित करने की बात कही है. इसे किस संगठन ने विकसित किया है?

(क)डीआरडीओ (ख) इसरो (ग) बार्क

5. नेपाल में ऐतिहासिक कदम के तहत सभी दलों ने प्रधानमंत्री बाबूराम भट्टराई की अगुवाई में मिल कर सरकार का गठन किया है. सभी दलों की इस सरकार को क्या नाम दिया गया है?

(क) राष्ट्रीय जनतांत्रिक सरकार (ख) राष्ट्रीय लोकतांत्रिक सरकार (ग) राष्ट्रीय एकता सरकार

6. 'हे ग्रुप' के अध्ययन के मुताबिक, एशिया की दस शीर्ष कंपनियों में टाटा को किस पायदान पर रखा गया गया है?

(क) पहले (ख) पांचवें (ग) दसवें

7. भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने हांगकांग को हरा कर पहली बार एशियन खिताब जीत कर इतिहास बनाया. यह प्रतियोगिता कहां आयोजित की गयी?

(क) कुवैत (ख) नयी दिल्ली (ग) बीजिंग
 
सही उत्तर 1.(क) 2.(ख) 3.(ख) 4.(क) 5.(ग) 6.(ख). 7.(क)
 

No comments:

Post a Comment

sterra

https://www.effectivecpmnetwork.com/ch72yvye4s?key=4a0b887dafac489a2f6ab362663b40f9

Popular Posts

Total Pageviews

Categories

Blog Archive